।। हमारे देश के जवान ।।

बिना किसी स्वार्थ के, दूर जाते परिवार से,
ऐसे होते हैं हमारे देश के जवान।

उनका एक ही सपना होता, देश के लिए मिटना होता
अपना घर गांव छोड़ कर, अपनी यादों को समेट कर,
निकल पड़ते देश प्रेम के हित् पर,
माँ-बाप, भाई-बहन, पत्नि- बच्चों को छोड़ कर,
उनकी मोह माया को त्याग कर,
सिर पर कफन बाँध कर, निकल पड़ते की सीमा पर,
ऐसे होते हैं हमारे देश के सैनिक,
ना खाने को तरह तरह के व्यंजन मिलते,
ना ही चैन से सोने को बिस्तर,
फिर भी खुशी से रहते हैं, साथ में हँसते और हँसाते है
अपने घर-परिवार को याद करते हैं।

घर से चिट्ठी आती जब, खुशी से झूम जाते सब,
अपनी अपनी चिट्ठी लेकर, पढ़ने बैठ जाते सब,
उस चिट्ठी में ही, परिवार को महसुस करते सब,
चिट्ठी पढ़ते-पढ़ते वो याद करते सब
पिता का प्यार को ,मां का दुलार को,
भाई की मस्ती को , और बहन की राखी को,
बच्चों कि किलकारियों को।
ऐसे होते हैं हमारे देश के बेटे।

फिर,अपने -आप को और भी मजबूत करते,
दुगने जोश से भर जाते, अपने देश कि रक्षा करते,
एक माँ से दूर होकर दूसरी माँ कि रक्षा करते।
नहीं उन्हें गम मरने का,
गर्व है देश के लिए मर मिटने का,
एक माँ का आँचल छोड़,
गर्व करते है तिरंगे में लिपटने का,
अपने देश के लिए अमर होने का।
ऐसा होता है जस्बा हमारे वीर जवानों का।

दिवाली में जब हम मिठाईयां खाते हैं,
दोस्तों के साथ फटाके फोडते हैं, खुशियां मनाते हैं,
तब वो सीमा पर असली बॉम फोड़ते हैं,
सीने पे बंदूक कि गोलियां खाते हैं,
होली में रंगों की जगह खून की होली खेलते हैं,
अपने प्राणों कि आहुती देते हैं।
हमारे देश के बेटे ऐसे होते हैं ।

एक बार प्राण गए तो क्या, फिर से जन्म लेंगे, और 
देश के लिए मर मिटेंगे, देश पे आँच नहीं आने देंगे,
एक चिंगारी बुझी तो क्या हुआ, सैकड़ो नए जन्म लेंगे, हमसे जो अधुरा रह गया है वो पूरा करेगें,
अपने देश पे किसी भी खतरे को मंडराने नहीं देंगे,
अपनी भारत माँ की लाज हमेशा बचाते रहेंगे,
अपने हिंद के लिए हमेशा सीना तानकर खड़े रहेंगे,
अपना बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटेंगे,
ऐसे होते हैं हमारे देश के सैनिक।

।।  जय हिंद, जय भारत  ।।
                 🌷Gudiya Yadav🌷
 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

👭 ** मेरी प्यारी बहना । **👭

🌷 यादें 🌷